भोपाल। विकास के नाम पर जंगलों के बीच सड़कें बनाने की तैयारी… लेकिन इन रास्तों से इंसानों की नहीं, बाघों और दूसरे वन्यजीवों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है!
मामला मास्टर प्लान 2047 का है। इसमें चंदनपुरा और आसपास के जंगलों से तीन सड़कें निकालने का प्रस्ताव है। इनमें अकबरपुर से मेंडोरी तक 60 मीटर, चिचली से मेंडोरी तक 45 मीटर और सतगढ़ी से चंदनपुरा तक 24 मीटर चौड़ी सड़क शामिल है।
पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये सड़कें रातापानी टाइगर रिजर्व से जुड़े वन क्षेत्र से गुजरेंगी। इससे वन्यजीवों के मूवमेंट में बाधा आएगी और सड़क दुर्घटनाओं में उनकी मौत का खतरा बढ़ेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को झटका लगेगा।आपत्ति में अकबरपुर से मेंडोरी तक 60 मीटर, चिचली से मेंडोरी की ओर 45 मीटर और सतगड़ी से बेलतालपुर व चिचली होते हुए चंदनपुरा तक 24 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़कों का उल्लेख किया गया है।
अब सवाल है कि विकास की इस योजना में वन्यजीवों के सुरक्षित कॉरिडोर और जंगलों के संरक्षण का ध्यान कैसे रखा जाएगा?
