जर्मनी के बर्लिन में गोलीबारी में दो लोग घायल

जर्मनी के बर्लिन में गोलीबारी में दो लोग घायल

बर्लिन 02 मई (वार्ता) जर्मनी के बर्लिन में गुरुवार शाम गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। बर्लिन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यह घटना क्रेउज़बर्ग जिले में हुई जहाँ संदिग्धों ने एक या एक से अधिक वाहनों से कई गोलियाँ चलाईं।

अख़बार बिल्ड के अनुसार दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया एवं उनकी चोटें जानलेवा नहीं मानी जा रही हैं।

घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Next Post

नरवाई की आग ने पिता के बाद अब ली पुत्र की भी जान

Fri May 2 , 2025
ग्वालियर: डबरा में नरवाई की आग से अभी तक केवल लोगों के आशियाने ही जल रहे थे, लेकिन अब लोगों के परिवार भी उजड़ने लगे हैं। ग्राम खड़वई चौमो में आग से झुलसे पिता की मौत के तीन दिन बाद बेटे की भी मौत हो गई जिससे पूरा परिवार ही […]

You May Like