नरवाई की आग ने पिता के बाद अब ली पुत्र की भी जान

ग्वालियर: डबरा में नरवाई की आग से अभी तक केवल लोगों के आशियाने ही जल रहे थे, लेकिन अब लोगों के परिवार भी उजड़ने लगे हैं। ग्राम खड़वई चौमो में आग से झुलसे पिता की मौत के तीन दिन बाद बेटे की भी मौत हो गई जिससे पूरा परिवार ही उजड़ गया। घर में अब छोटे छोटे तीन बच्चे ही रह गए हैं।

वहीं विगत दिनों ररुआ में झुलसे छह लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।गौरतलब है कि विगत दिनों ग्राम खड़वई-चौमो के खेतों में अचानक आग लग गई थी। अपने खेतों में खड़ी नरवाई में आग लगते देख किसान जगतार सिंह सरदार आग बुझाने के चक्कर में आग की लपटों के बीच फंस गए थे। पिता को आग के बीच फंसा हुआ देख उनका बेटा गुरमुख सिंह उर्फ सोनू सरदार उन्हे बचाने के लिए गया तो वह भी बुरी तरह से झुलस गया था।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर पिता जगतार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं बेटे गुरमुख का इलाज चल रहा था। जहां तीन दिनों के बाद गुुरुवार को बेटे जगतार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुमुख के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं

Next Post

लहार में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओले और बिजली गिरी

Fri May 2 , 2025
भिंड: जिले के लहार क्षेत्र में मौसम खराब हो गया है। आज सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बादल गरजते रहे।कई जगह ओले गिरे तो क्षेत्र में कई जगह बिजली गिरने की भी खबर है। राहत अभियान शुरू हो गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like