जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत घुन्सौर में खेत के पास बने कुएं में नेत्रहीन महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उतराती मिली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कुन्नुलाल चौधरी 65 वर्ष निवासी घुन्सौर ने सूचना दी कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों एवं मजदूरों के साथ अपने खेत में धनिया उखाडऩे गये थे.
घर में मा शांति बाई चौधरी 98 वर्ष घर में अकेली थीं मां को आखों में दिखाई नहीं देता था, दोपहर लगभग 1-30 बजे घर आकर देखा मां नहीं थीं घर के पास खेत में बने कुआं में झांककर देखा तो मां शांतिबाई पानी में उतराती दिखी,परिवार एवं मजदूरों की मदद से मां को कुआ के पानी से बाहर निकाला मां की मौत हो चुकी थी। महिला ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुई इसका पता नहीं चल सका है।
