इंडिया एनर्जी स्टैक का वर्जन 0.3 जारी, पावर सेक्टर के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी गति

नई दिल्ली: विद्युत मंत्रालय ने इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) के आर्किटेक्चर और स्ट्रेटेजी डॉक्यूमेंट्स का वर्जन 0.3 जारी करने की घोषणा की है। इसे भारत के पावर सेक्टर के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इंडिया एनर्जी स्टैक का उद्देश्य एक साझा डिजिटल फ्रेमवर्क तैयार करना है, जिसके माध्यम से यूटिलिटीज़, सिस्टम ऑपरेटर्स, मार्केट पार्टिसिपेंट्स, इनोवेटर्स और उपभोक्ता सुरक्षित तरीके से साझा मानकों और प्रोटोकॉल के जरिए डेटा का आदान-प्रदान कर सकें और आपसी तालमेल बढ़ा सकें। इससे ऊर्जा तंत्र में पारदर्शिता, समन्वय और दक्षता में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।

वर्जन 0.3 के अद्यतन दस्तावेज़ चरणबद्ध विकास और परामर्श की प्रक्रिया के तहत फ्रेमवर्क को डिजाइन, परीक्षण और परिष्कृत करने के जारी प्रयासों को दर्शाते हैं। इस पहल को इकोसिस्टम सहयोग, पायलट प्रोजेक्ट और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की योजना के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक भरोसेमंद, लचीली और भविष्य के अनुकूल विद्युत प्रणाली विकसित की जा सके।इस पहल से उपभोक्ताओं और प्रोज़्यूमर्स यानी जो बिजली का उत्पादन भी करते हैं और उपभोग भी उन्हें विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। सहमति आधारित डेटा शेयरिंग और इंटरऑपरेबल डिजिटल सेवाओं के जरिए उपभोक्ता बेहतर ऊर्जा सेवाओं तक पहुंच बना सकेंगे, विभिन्न ऑफर की तुलना कर सकेंगे और डिमांड रिस्पॉन्स या ईवी चार्जिंग जैसे कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

वहीं प्रोज़्यूमर्स अतिरिक्त ऊर्जा बेचकर आय अर्जित करने, लेन-देन सत्यापित करने और ऊर्जा बाजार में भागीदारी करने में सक्षम होंगे।वर्जन 0.3 की समीक्षा बैठक में टास्कफोर्स के चेयरमैन डॉ. राम सेवक शर्मा सहित ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र के कई वरिष्ठ विशेषज्ञ व अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल का संचालन REC लिमिटेड नोडल एजेंसी के रूप में कर रही है, जबकि एफएसआर ग्लोबल नॉलेज पार्टनर के तौर पर सहयोग दे रहा है। इंडिया एनर्जी स्टैक परियोजना को जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Next Post

पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को जन्मदिन पर सराहा; कहा- 'बालासाहेब और आनंद दिघे के सपनों को कर रहे साकार', शिंदे ने जताया आभार, दोहराया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

Mon Feb 9 , 2026
मुंबई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 62वें जन्मदिन पर उन्हें विशेष बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि शिंदे महाराष्ट्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे व […]

You May Like