जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर निवासी एक कंपनी के मैनेजर को मौसिया के बेटी को परेशान कर रहे बदमाश को समझाइश दी तो उसने साथियों के साथ घर के बाहर पहुंचकर उपद्रव मचाया। परिवार दहशत में आ गया। बाद में मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक देव कुमार रजक निवासी हनुमान मंदिर के सामने गोकलपुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजय नगर स्थित एक कम्पनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ है।
मौसिया गोराबाजार में रहते है जिनकी बच्ची सेंट कॉलेज में पढती है। गोराबाजार का रहने वाला सिद्धार्थ कोरी मौसी की लडकी को आए दिन परेशान करता था। जिसके चलते उसके द्वारा सिद्धार्थ कोरी को समझाइश दिया था कि मौसी की लडकी को परेशान नहीं करना। इसके बाद सिद्धार्थ कोरी जब वह कम्पनी के बाहर खडा था तभी सिद्धार्थ कोरी मुझसे बोला कि तुम गोराबाजार आओ तुम्हे मैं देखता हूँ।
बीती रात्रि करीब 11:40 बजे मै अपने घर पर सो रहा था तभी सिद्धार्थ कोरी, नवीन पिल्ले अपने कुछ अन्य साथियो के साथ घर गोकलपुर आया और घर के बाहर से दरवाजा पीटने लगा उसे बाहर निकलने के लिए बोलने लगा। सिद्धार्थ कोरी, नवीन पिल्ले एवं उसके साथी ने तेज तेज आवाज में हंगामा मचाया। जान से मारने की धमकी देने लगे। दहशत में दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित सिद्धार्थ कोरी, नवीन पिल्ले अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
