
इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सहायक अभियंता मीनाक्षी चौधरी और सब इंजीनियर आदित्य पांडे के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति, गुणवत्ता और डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया।
अध्यक्ष ने 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एसडीआरएफ नाले का निरीक्षण किया, जो राधा कृष्ण मार्केट, अग्रवाल स्कूल के सामने और समरसता नगर में जलभराव की समस्या दूर करेगा। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद वार्ड 19 और 6 में नाली एवं सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। नाली की बनावट सुधारने और सड़क ढाल ठीक करने के निर्देश दिए गए। बंगलिया में नई नाली से 200 परिवारों को राहत मिलेगी। स्थानीय जनता ने इस पहल के लिए अध्यक्ष और विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा का आभार व्यक्त किया।
