
भैरूंदा. गोपालपुर पुलिस ने नर्मदा पुल पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए धर दबोचा है. आरोपी के कब्जे से 535 ग्राम गांजा बरामद कर प्रकरण दर्ज किया.
पुलिस से मिली जानकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नर्मदा नदी के पास पुल हरदा रोड़ छीपानेर पर एक व्यक्ति अवैध रूप गांजा बेच रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी 50 वर्षीय चांद खां पिता हबीब खां निवासी पीपलनेरिया हाल छीपानेर को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 535 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की.
