बाल विवाह मुक्त अभियान को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, अब 27 नवंबर को मनाया जाएगा बाल विवाह उन्मूलन दिवस : संकल्प संस्था

दमोह।जबलपुर नाका स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में संकल्प समाज सेवी संस्था ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर जानकारी दी कि लगातार उनके द्वारा बाल विवाह मुक्त जिला व देश बनाने के प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिकता मिली है।संस्था ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अब इस विषय को संज्ञान में लेते हुए यह घोषणा की है कि 27 नवंबर को विश्व भर में बाल विवाह उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत आम लोगों को बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूक किया जाएगा।पत्रकार वार्ता को संकल्प समाज सेवी संस्था के जिला संयोजक देवेंद्र दुबे, समाजसेवी खुशबू तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने संबोधित किया।

उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए, खासतौर पर दमोह जिले में बाल विवाह की समस्या और उसके समाधान के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई।संकल्प समाज सेवी संस्था 2022 से इस मुहिम में जुटी हुई है। इसने कई बाल विवाहों को अपने प्रयासों से रुकवाया है और अभी भी यह संस्था लगातार प्रयासरत है और जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में लगी हुई है।

Next Post

नकली सोने के बिस्किट देकर 3 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 गिरफ्तार

Sat Sep 5 , 2026
मऊगंज, पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट देकर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसडीओपी शची पाठक ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर […]

You May Like