नकली सोने के बिस्किट देकर 3 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 गिरफ्तार

मऊगंज, पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट देकर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसडीओपी शची पाठक ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर निवासी राहुल सिसोदिया को 29 अगस्त को फोन कर मजदूरी में सोना निकलने का झांसा दिया गया। 30 अगस्त को उसके भाई निखिल और दोस्त रोशन अली मऊगंज आए, जहां आरोपियों ने असली सोने का सैंपल दिया, जो जांच में असली निकला।

इसके बाद 100-100 ग्राम के 12 बिस्किट 5 लाख में देने का सौदा हुआ। 31 अगस्त को बाबा ढाबा के पास 12 टुकड़े देकर 3 लाख रुपये ले लिए गए, जो देवेन्द्रनगर में जांच पर पीतल निकले

फरियादी ने संपर्क बनाए रखा और 3 सितंबर को शेष 2 लाख देने के बहाने बुलाया। पुलिस ने जाल बिछाया। पीछा करने पर आरोपियों की बलेनो डगडौआ गांव के पास नाले में फंस गई, जहां तीन आरोपी पकड़े गए, जबकि दो को नए बस स्टैंड से मिर्जापुर जा रही बस से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मिर्जापुर, यूपी के निवासी हैं। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

ग्वालियर में सिर्फ रिमझिम तब भी शहर के हालात बिगड़े, तिघरा का जलस्तर बढ़ा*

Sat Sep 5 , 2026
ग्वालियर। अंचलभर में तेज बारिश हो रही है एवं बांधों के गेट खोलने पड़ रहे हैं लेकिन ग्वालियर शहर में आज दिनभर बारिश हल्की फुहारों और रिमझिम तक ही सीमित रही। हालांकि बीते दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने शहर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया […]

You May Like