हर्कियाखाल डैम में युवक लापता, मगरमच्छ के हमले की आशंका  

नीमच। नीमच समीप स्थित जाजू सागर (हरकियाखाल) डैम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार, मछली पकडऩे के दौरान एक व्यक्ति अचानक लापता होने की सूचना है, जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग डैम में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान रुपेंद्र चारण निवासी गांधीनगर नीमच, पानी के किनारे पहुंचा और अचानक लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों को आशंका है कि वह मगरमच्छ का शिकार हो गया हो सकता है।

सूचना मिलते ही जीरन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया की रुपेंद्र अपने मित्रों के साथ मछली पकडऩे आया था और घटना हुई है, जांच शुरू कर दी है। मौके पर एनडीआरएफ, नगरपालिका और पुलिस की टीम द्वारा गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है। गांव के लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से डैम के पास जाने से परहेज़ करने की अपील की है।

Next Post

न्यायोत्सव कार्यक्रम में दी गई विधिक सेवाओं की जानकारी

Thu Nov 13 , 2025
सतना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जज पार्थ शंकर मिश्र ने गुरूवार को जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत लालपुर में सामाजिक अंकेक्षण की ग्रामसभा के न्यायोत्सव अंतर्गत कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि […]

You May Like