ग्वालियर में सिर्फ रिमझिम तब भी शहर के हालात बिगड़े, तिघरा का जलस्तर बढ़ा*

ग्वालियर। अंचलभर में तेज बारिश हो रही है एवं बांधों के गेट खोलने पड़ रहे हैं लेकिन ग्वालियर शहर में आज दिनभर बारिश हल्की फुहारों और रिमझिम तक ही सीमित रही। हालांकि बीते दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने शहर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है। रिमझिम फुहारों में ही निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं और नालों का पानी सड़कों से लेकर लोगों के घरों-दुकानों में घुस गया है। शंकरपुर, जागृति नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, लधेड़ी और फूलबाग मोती मस्जिद क्षेत्र में जलभराव के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।

 *तिघरा बांध में दो दिन में भरा एक महीने का पानी, जलस्तर हुआ 730.30 फीट*

ग्वालियर शहर के स्थित तिघरा जलाशय के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते दो दिन में तिघरा में 1.70 फीट पानी बढ़ गया है। जिसके बाद तिघरा का जलस्तर 730.30 फीट तक पहुंच गया है। दो दिन में जो पानी तिघरा में बढ़ा है उससे एक महीने तक शहर की प्यास बुझाई जा सकती है।

Next Post

लगातार बारिश से पगारा बांध 96.45 फीसदी भरा, 32 गांवों को किया अलर्ट

Sat Sep 5 , 2026
मुरैना। जिले में लगातार हो रही बारिश से पगारा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। बांध का जलस्तर 653 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसका पूर्ण भराव स्तर 654 फीट है। इस तरह बांध करीब 96.45 प्रतिशत भर चुका है। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से […]

You May Like