लगातार बारिश से पगारा बांध 96.45 फीसदी भरा, 32 गांवों को किया अलर्ट

मुरैना। जिले में लगातार हो रही बारिश से पगारा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। बांध का जलस्तर 653 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसका पूर्ण भराव स्तर 654 फीट है। इस तरह बांध करीब 96.45 प्रतिशत भर चुका है। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में आने वाले 32 गांवों के ग्रामीणों को सतर्क किया है। आसन नदी के कैचमेंट एरिया में भी बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

पगारा बांध के स्वचालित गेटों के खुलने का निर्धारित स्तर 655.3 फीट है। जलस्तर इस स्तर तक पहुंचने के बाद बांध के 6 स्वचालित गेट एक-एक करके अपने आप खुलने लगेंगे। प्रशासन बांध के जलस्तर पर नजर रखे हुए है।

Next Post

10 दिन बाद 700 फीट नीचे से जिंदा निकला शख्स

Sat Sep 5 , 2026
काठमांडू। नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे चीनी कर्मचारी लुहाइताओ को करीब 10 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह जमीन के 700 फीट से ज्यादा नीचे सुरंग में फंसे थे। रेस्क्यू टीम करीब 225 मीटर अंदर पहुंची और उन्हें बाहर […]

You May Like