सतना : नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाने फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.उचेहरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 3 महीने पहले फरियादिया मां द्वारा परसमनिया चौकी में अपनी नाबालिग बेटी के अचानक गुमशुदा हो जाने की शिकायत की गई थी. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर बालिका की खोजबीन शुरु की गई.
लेकिन सफलता नहीं मिली. जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा गुमशुदा बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 5000 रु का ईनाम घोषित किया गया था. इसी दौरान 28 अगस्त को सटीक जानकारी मिलने पर बालिका को दस्तयाब कर लिया गया.
बालिका ने बताया कि राज सिंह उर्फ धूप सिंह गोंड उम्र 19 वर्ष निवासी महुली सलेहा जिला पन्ना उसे बहला फुसला कर भगा ले गया था. जहां पर आरोपी ने बंधक बनाकर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया. यह जानकारी सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
