लायन पवन मलिक को ‘आउटस्टैंडिंग सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर’ का प्रथम पुरस्कार

सतना:लायंस इंटरनेशनल एमडी 3233 (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान) की चतुर्थ मल्टीपल काउंसिल मीटिंग “उत्सव” 23 मई को इंदौर स्थित रेडिसन ब्लू के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष लायन मनोज शाह (केन्या) रहे। मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह द्वारा लायन पवन मलिक को ‘आउटस्टैंडिंग सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर’ का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान लायन पवन मलिक द्वारा नेतृत्व, सेवा एवं मिशन 1.5 विषय पर प्रभावशाली विशेष प्रस्तुतीकरण देने तथा उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता, सदस्यता विकास एवं मिशन 1.5 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।अपने कार्यकाल में लायन पवन मलिक ने सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देते हुए लायंस परिवार के बीच विशेष पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान सहित पांच प्रांतों के 100 प्रमुख लायंस लीडर्स उपस्थित रहे। लायन पवन मलिक को मिले इस सम्मान पर लायंस परिवार, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी

Wed May 27 , 2026
IPL और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर विजय शंकर ने क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। रिटायरमेंट के कुछ ही समय बाद उन्होंने एलपीएल 2026 में खेलने का फैसला किया है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने के कुछ […]

You May Like