दूध टैंकर ने कार मेें मारी टक्कर

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत घुसौर के पास दूध टैंकर ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक नीरज साहू निवासी ग्राम अहमदपुर चरगंवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह आर्टिका कार क्रमांक एमपी 20 जेडए 6890 से वह दोस्त सौरभ पटेल और दीपक ठाकुर से अपने घर अहमदपुर जा रहे थे.

जैसे ही घुसौर के पास पहुंचे दूध का टैंकर क्रमांक एमपी 20 जीबी 6720 का चालक टैंकर को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और आर्टिका कार में सामने से टक्कर मार दिया, जिससे कार का सामने का दाहिने तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है कार चलने की स्थिति में नही है।

Next Post

गैंगवार-हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत रिठौरी मेें वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार के बाद हुई कुख्यात बदमाश हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक सतीश कुशवाहा 26 वर्ष निवासी ग्राम मझगवॉ पनागर, 15 अगस्त की रात लगभग […]

You May Like