पानी निकासी न होने से तेज बारिश में सड़क जलमग्न

गैरतगंज। नगर में भोपाल सागर मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को नगर विकास और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से शासन ने स्वीकृत किया था. ठेकेदार ने नगर के दोनों छोर का काम पूरा कर दिया, लेकिन बीच का हिस्सा बीना नदी से लेकर तहसील कार्यालय तक नाली और सड़क किनारों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया. ठेकेदार पिछले दो माह से नदारद है.

इस लापरवाही का खामियाजा आमजन भुगत रहे हैं. हर दस बीस मिनट में जाम लग जाता है, दुकानों के सामने गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है और ग्राहकों को दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. गड्ढों में रुके पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और जीव-जंतुओं का डर भी बना हुआ है.

हाल की तेज बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई. तहसील कार्यालय, सिविल अस्पताल और खाद भंडार गोदाम के सामने पानी निकासी न होने से सड़क एक से दो फीट तक डूब गई. दोपहिया और बड़े वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटों जाम लगा रहा.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या पूरे बारिश के मौसम में बनी हुई है, लेकिन एमपीआरडीसी विभाग और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

Next Post

अब बरगी बांध के नौ गेट खुलगें, नर्मदा के घाटों पर 6 फीट पानी की बढोत्तरी होगी

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने एक बार फिर जलद्वारों को खोलने की तैयारी है। बांध से जल निकासी की मात्रा बढाये जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के वर्तमान जल स्तर में 5 से 6 फुट की वृद्धि हो […]

You May Like

मनोरंजन