गैंगवार-हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत रिठौरी मेें वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार के बाद हुई कुख्यात बदमाश हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक सतीश कुशवाहा 26 वर्ष निवासी ग्राम मझगवॉ पनागर, 15 अगस्त की रात लगभग 7-30 बजे दोस्त रूपेन्द्र साहू, छोटू चौधरी , साहिल रावत, गुरूप्रीत सिंह उर्फ गुप्पी के साथ कार एमपी 20 जेड एच 6023 से एलपीआर जा रहा था कार रूपेन्द्र चला रहा था।

रिठोरी में लक्ष्मण बंजारा, अज्जू, देवा रजक, विशाल पटैल, लक्ष्मण का मामा गोपाल बंजारा अपने अपने हाथ में डंडे, तलवार, चाकू लिये रोड़ पर पहुंचे और कार में हमला कर दिया। कार कीचड़ में फंस गई थी। रूपेन्द्र भाग नहीं पाया जबकि उसके साथी कार से उतर कर इधर उधर भाग गए थे। इसके बाद हमलावरों ने रूपेन्द्र 29 वर्षीय पर ताबड़तोड़ चाकू, तलवार, लट्ठ बका से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक कुख्यात बदमाश था। जिसके खिलाफ 15 से अधिक अपराध दर्ज है। पुलिस ने मामले में देवा रजक और गोपाल बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लक्ष्मण, विशाल पटैल, अज्जू फरार है। जिनकी तलाश जारी है

Next Post

खितौला बैंक डकैती: मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में फरार आरोपियों की तलाश

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर: खितौला स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात में 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख 8 हजार रुपए लूटे गए थे। पुलिस ने मास्टरमाइंड रहीस लोधी समेत चार आरोपियों सोनू बर्मन, हेमराज और […]

You May Like