बुजुर्ग बाघ की हुई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मृत्यु, किया अंतिम संस्कार

सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया। तथा रिजर्व प्रबंधन ने संभावना जताई है कि बाघ की मृत्यु अन्य बाघ के साथ लड़ाई में हुई है। मंगलवार को ही मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सहायक संचालक अंकित जामोद ने मामले में देर शाम प्रेसनोट जारी किया। प्रेसनोट के अनुसार मंगलवार सुबह लगदा बीट में गश्ती दल ने नाले में बाघ का शव देखा तथा रिजर्व अधिकारियों एवं कामती परिक्षेत्र अधिकारियों को सूचना दी। तत्काल उप संचालक, डॉग स्क्वायड नर्मदापुरम, वन्यजीव चिकित्सक, मढ़ई रेंजर, डिप्टी रेंजर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बाघ के शव का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। मुख्य वन संरक्षक, उप संचालक तथा तहसीलदार एवं एनटीसीए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों के अनुसार बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं तथा इसका विसरा जांच के लिए लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वन में युवा बाघ अपनी टेरिटरी बनाता है तो अन्य बाघों के साथ उसकी टेरिटोरियल फाइट होती है। जिसमें कमजोर बाघों की मृत्यु तक होती है। ताजा घटना टेरिटोरियल फाइट का परिणाम हो सकती है।

Next Post

जंगली हाथी का तांडव, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

Tue Aug 12 , 2025
उमरिया। जिले के बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व अंतर्गत बमेरा गांव मे जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान जंगली हाथी कई घरों को नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ की और घरों में रखे राशन को खा गया। जंगली हाथी की मौजूदगी से लोग रात भर जागते रहे। वहीं दहशत में आये […]

You May Like