महू में सड़क पर मारपीट, आरोपी ने गालियाँ देते हुए जान से मारने की दी धमकी

पोपट को मुक्के मार कर गाल सुजाए

महू. थाना क्षेत्र के पीठ रोड पर मारपीट का मामला सामने आया है. यहां पर पोपट नामक एक युवक एक आरोपी ने बुलाकर मुक्कों से इतना पीटा कि उसके गाल सुज गए, इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, फरियादी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

महू थाने पहुंचे पोपट ने पुलिस को बताया कि वह तांगा खाना से अपने घर पीठ रोड जा रहा था, तभी आयुष ने बिना किसी कारण के उसे पीछे से लात मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी ने पोपट को माँ-बहन की गालियाँ देते हुए उसके मुँह पर मुक्के से हमला किया, जिससे पोपट की आँखों के नीचे और गालों में चोटें आईं. इस बीच, पोपट के दोस्त सम्मी और भांजा रवि मौके पर पहुंचे, तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने उसके खिलाफ रिपोर्ट की तो वह उसे जान से मार डालेगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

Next Post

तीन स्थानों से पुलिस ने जुए के अड्डों पर दी दबिश

Mon Feb 17 , 2025
जुए की सामग्री के साथ ही नगदी जब्त इंदौर. शहर में अवैध जुआ गतिविधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. खजराना में एक व सांवेर में दो स्थानों पर पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और नगदी सहित ताश के पत्ते जब्त किए. […]

You May Like