जल गंगा संवर्धन:10 नगरीय निकाय आज होंगे सम्मानित

उज्जैन: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 नगरीय निकायों को आज 30 जून को खंडवा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें उज्जैन नगर निगम को भी प्राथमिकता से शामिल किया गया है यहां पर पर्यावरण और जल संबंधित विशेष कार्य किए गए हैं.

महापौर मुकेश टटवाल ने नवभारत से चर्चा में बताया कि 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले उज्जैन नगर निगम को भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न घटकों में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल बोले खंडवा में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा उज्जैन नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

सुदामा नगर से डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Mon Jun 30 , 2025
इंदौर:देश में स्वच्छता के साथ इंदौर ने डिजिटल शहर बनने की राह पकड़ ली है. सुदामा नगर से डिजिटल प्लाट योजना की शुरुआत कर दी गई. महापौर और आयुक्त ने उक्त डिजिटल पता योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत नगर निगम के वार्ड 082 से आज सुबह इसकी शुरुआत हो […]

You May Like