मुख्यमंत्री के काफिले में रही सिर्फ पांच गाडी

सतना:प्रधानमंत्री के मितव्ययीता की अपील का पालन करते हुए मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने पालन करते हुए शनिवार को उनके कारकेट में सिर्फ पांच गाडिय़ों को ही शामिल किया गया.हालांकि प्रशासन की इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा दिक्कत उन नेताओं को हुई जो मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुचे थे.मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डां यादव अपने निर्धारित समय से करीब एक घण्टे बिलम्ब से यहां पहुचे.

इस बार मुख्यमंत्री की यात्रा में करोडों रूपए व्यय करके बनाए गए एयर पोर्ट की गुणवत्ता की भी पोल खुल गई.हवाई अड्डे का केन्द्रीय वातानुकूलित सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है.व्यवस्था से जुडे लोगों ने गर्मी के मद्देनजर हवाई अड्डे के अन्दर कूलर की अतिरिक्त व्यवस्था की गईथी.बताया गया है कि इस बार मुख्यमंत्री के साथ आए मुख्यमंत्री के सचिव आलोक सिंह ने प्रोटोकांल का पालन नहीं किए जाने पर आपत्ति की.उन्होने एयरपोर्ट डायरेक्टर से बन्द कमरे में चर्चा कर मुख्यमंत्री के आगमन पर बिना अनुमति हवाई अड्डे के अन्दर पहुचे लोगों के बारे में खासी पूछताछ कर डाली.भविष्य में जिन बातों का ध्यान रखा जाए इसकी भी हिदायत दे दी.

बताया गया है कि मुख्यमंत्री का काफिला हवाई अड्डे से रवाना होते ही कुछ देर के लिए प्रवेशद्वार को कुछ देर के लिए बन्द कर दिया गया.इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे गाडी दौडाने के अनुभवी नेता इस बार उनके साथ चलने से चूक गए.हालांकि मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुचे नेताओं में विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव भी शामिल थे,लेकिन कलेक्टर ने उन्हे समय रहते ही व्यवस्था से अवगत करा दिया था.जिससे वे मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही वहां से अपने घर के लिए रवान हो गए थे.मुख्यमंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी तीनों जगह औसत रूप से सात-सात मिनट रूके.इस दौरान उन्होने सभी घरों में परिजनों से भी मुलाकात की और जानकारी ली.

Next Post

चेकिंग के दौरान कार से स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun May 24 , 2026
मैहर: जिले में अवैध नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने कटनी रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की अल्टो कार से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। […]

You May Like