चेकिंग के दौरान कार से स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


मैहर: जिले में अवैध नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने कटनी रोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की अल्टो कार से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान अल्टो कार क्रमांक MP 19 CB 2911 को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 20 नग कागज की पुड़िया मिलीं। इन पुड़िया में कुल 4.6 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर भरा हुआ था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने स्मैक के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार को जब्त कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी रीवा रोड और संडर्शन कॉलोनी के रहने वाले हैं रोहित उर्फ सोनू बंगाली 35 वर्ष पिता सुबोध सिंह, निवासी रीवा रोड, कचलोहा मोहल्ला, दूसरा आरोपी अतुल पांडे 34 वर्ष पिता कामतानाथ पांडे, निवासी संडर्शन कॉलोनी वार्ड नंबर 15 मैहर का रहने वाला है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे या किसी भी अवैध गतिविधि का संचालन हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस पूरी सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष उलाडी,(प्रआर) पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश मिश्रा, (आर.) राजेन्द्र सिंह और मोहित वैष्णव की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य को नोटिस जारी

Sun May 24 , 2026
मैहर :प्रशासक मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधक समिति जिला मैहर और एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने समिति के सदस्य सचिन मिश्रा के विरुद्ध निविदाकार महेश चौरसिया निवासी वार्ड क्रमांक 11 द्वारा की गई लिखित शिकायत को संज्ञान में लेकर संबंधित सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधित सदस्य […]

You May Like