ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज कर कट्टे से हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। घटना फरियादी के घर के बाहर डबरा गांव की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी केशव पुत्र शंकरलाल सैन, उम्र 55 साल, निवासी डबरा गांव ने शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 1 अगस्त 2026 के बाद से तथा 12 अगस्त को सुबह 10 बजे फरियादी के घर के बाहर हुई।
फरियादी ने आरोप लगाया कि उसने आरोपी सुनील रावत, निवासी श्याम विहार कॉलोनी, डबरा से अपने उधार के रुपये मांगे थे। इस पर आरोपी ने घर के बाहर खड़े होकर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं, कट्टे से हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी दी।डबरा सिटी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 432/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 296(बी), 125, 351(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया है। मामले की विवेचना उनि प्रशांत शर्मा कर रहे हैं।
