जबलपुर: घमापुर थाने में रिपोर्ट कर लौैटे रहे युवक को बदमाशों ने रोक लिया और डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी, बेटी पर भी हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक रमेश चौधरी निवासी कांचघर झंडा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर का विवाद अनिल चौधरी पिता स्व. सुंदर लाल चौधरी 46 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर रांझी से चल रहा है.
जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। सुबह घर के विवाद की बात को लेकर थाने रिपोर्ट करने गया था जब वापस आया तो अनिल चौधरी, वर्षा उर्फ वंदना चौधरी, मुन्नी बाई चौधरी ने रोक लिया और जान से मारने की धमकी दिया की तुम लोग हमारी रिपोर्ट क्यो करने गए थे और डंडा से हमला कर चोट पहुंचा दी। पत्नी कला चौधरी ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला किया। बेटी नेहा बीच करने आई तो उसके साथ भी हाथ घूसों से मारपीट की गई।
