स्कूल में खेलते समय अरंडी के बीज खाने से 51 बच्चे बीमार

दमोह:जिले के पथरिया ब्लाक अंतर्गत आने वाले किशनगंज गांव में मंगलवार की शाम स्कूल में खेलते समय कुछ बच्चों ने जहरीले अरंडी के बीज खा लिए. जिसके बाद घर पहुंचने पर उन्हें उल्टियां हुई तो परिजन घबरा गए. एक के बाद एक करीब 51 बच्चे बीमार हुए. इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

जहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटैल से अधिक डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी बच्चों का इलाज शुरू किया गया. घटना की जानकारी लगते ही तत्काल एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीएम आर एल बागरी, तहसीलदार वृंदेश पांडे, दीपमाला सिंह, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई मनीष कुमार, देहात रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ अभिषेक पटेल,एसके नेमा डीईओ, डीपीसी मुकेश द्विवेदी और शिक्षा विभाग भी जिला अस्पताल पहुंचा और बच्चों के परिजनों से जानकारी ली.
एक बच्चे की मां ने बताया
एक बच्चे की मां जानकी पटेल ने बताया कि किशनगंज गांव के ही शासकीय मिडिल स्कूल में यह सभी बच्चे पढ़ते हैं.मंगलवार की शाम स्कूल में खेलते समय इन बच्चों ने अरंडी के बीज खा लिए और उसके बाद जब वह घर पहुंचे तो कुछ देर के बाद उन्हें उल्टियां शुरू हो गई. गांव के कई परिवारों में इसी प्रकार का आलम था, सभी बच्चे उल्टियां कर रहे थे तो गांव में हड़कंप के हालत बन गए. तत्काल ही क्षेत्रीय जपं सदस्य संगीता श्रीधर, सरपंच पूनम निशांत श्रीधर ने 108 और 112 डायल को सूचित किया और मिदानी करवा कर सभी बच्चों को एक-एक करके जिला अस्पताल भिजवाया.
बीमार बच्चों ने बताया
बीमार बच्चों ने बताया कि उन्होंने स्कूल में मूंगफली की तरह दिखने वाला एक बीज खा लिया था, जिसके बाद उन्होंने उल्टियां होना शुरू हुई है. सभी बच्चों को ऑटो और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया.जहां डॉक्टर विक्रांत चौहान, डॉक्टर सोनू शर्मा, आशुतोष पटेल,सुनील जैन, वीरेंद्र सिंह, राजेश नामदेव, चक्रेश चौधरी,सुरेंद्र सिंह व अन्य डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में सभी बच्चों का इलाज शुरू किया गया है. इलाज के बाद बच्चों की सेहत में सुधार हो रहा है. घटना की जानकारी लगते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी जिला अस्पताल पहुंचे.

उन्होंने बताया कि चंपत पिपरिया गांव में अरंडी के बीज खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार हुए है.जिनको जिला अस्पताल लाया गया है.वह अस्पताल पहुंचे हैं और परिजनों से जानकारी ली है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की एक टीम भी गांव भेजी गई है. पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया ने बताया कि बच्चों की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.आज ही टीम को भेजकर स्कूल के आसपास का निरीक्षण करवाया जाएगा.यदि अरंडी के बीज के पौधे वहां लगे होंगे तो सभी पौधों को नष्ट किया जाएगा. साथ ही परिजनों को इस प्रकार के विषैला पौधों और उनके फलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.
51 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी
जिला अस्पताल में भर्ती हुए बीमार बच्चों में हरी, लीलाधर,कृष्णा, संदीप, प्रिया, अर्जुन, संदीप,रूपेश, भागीरथ, चांदनी, मोहिनी, मयंक, निधि, दिवांश, सिया, नरेश, रोहित, पवन,भावना, राधे, गुलई, हर्षित, मनीष, राममिलन, पूजा, राकेश, रजनी, रानू, शत्रुघ्न, राहुल, शुभम, राधे, अजय, हर्ष, कृष्णा, अमित, राधिका, चंद्रभान, परमानंद, कृष्णा, निकिता, राजेंद्र, तनमन, कृष्णा, अभय, हुकुम, राशि, भरत, उमाशंकर, सुहानी, हल्ले है.
मंत्री लखन पटेल ने दिए निर्देश, तत्काल बच्चों को देखें 
क्षेत्रीय विधायक और पशुपालन मंत्री लखन पटेल द्वारा जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है.जिस पर जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देशन में ग्राम नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के किशुनगंज में कुछ पदार्थ खाने से बच्चे बीमार हो गए.जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. वहीं अन्य बच्चों की बीमार होने की सूचना मिली है. जिस पर 108 और डायल 112 की मदद से पूरे गॉव में बीमार बच्चो को हॉस्पिटल ले जाने हेतु जानकारी दी जा रही है. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर संगीता श्रीधर के साथ बच्चों से जानकारी ली.

Next Post

लॉज में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed Dec 3 , 2025
दमोह:सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रेम निवास लॉज के कमरे में ठहरे गढ़ाकोटा बजरंग वार्ड निवासी आनंद सोनी करीब 36 वर्ष की संदिग्धावस्था में मौत हो गई. प्रो पाइटर मुकेश कुमार नायक द्वारा जिला अस्पताल लाया गया.जहां ड्यूटी रत डॉ आशुतोष पटेल ने ईसीजी कराकर मृत घोषित किया .कोतवाली से जिला […]

You May Like