
दमोह। को मप्र पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह ने प्रांतीय आव्हान पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के निर्देश पर दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में जंतर-मंतर दिल्ली पर काकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए। सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों के वीडियो तो प्रसारित हुए, लेकिन पुलिस जवानों के साथ हुए दुर्व्यवहार और मारपीट के वीडियो सामने नहीं आए।संघ ने बताया कि ऐसे प्रदर्शनों में शासकीय ड्यूटी निभाते समय पुलिसकर्मियों के साथ अक्सर मारपीट और दुर्व्यवहार होता है। इसमें कई जवान गंभीर घायल होते हैं और कुछ मामलों में मृत्यु तक हो जाती है। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रोटेक्शन एक्ट नहीं है।इसलिए मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि ड्यूटी के दौरान घायल होने या मृत्यु होने पर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए कड़ा प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इससे पुलिस भी अपने को सुरक्षित महसूस कर सकेगी और निर्भीक होकर ड्यूटी कर सकेगी।ज्ञापन कलेक्टर दमोह के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन के समय अध्यक्ष धनसिंह राजपूत, संरक्षक राजकिशोर सेन, उपाध्यक्ष रामकिशोर पांडेय व सदस्य हमीद खान, साबिर खान, दिनेश गोस्वामी, चंद्रवीर सिंह, रामप्रकाश तिवारी, चन्द्रभान नायक, गोविन्द बिदौल्या, जगन्नाथ पटेल,रामचंद पटेल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.
