जिला अध्यक्षों की सूची आज जारी होने के आसार

दूसरे दिन भी मंथन
ग्वालियर: भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर माथापच्ची का दौर जारी है।राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन पदाधिकारियों के बीच विवादित जिलों को लेकर मंथन हुआ। दिल्ली में बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेशसंगठन महामंत्री हितानंद मौजूद रहे।

राष्ट्रीय संगठन की ओर से जल्द से जल्द विवाद खत्म करने को कहा गया, सूत्रों के मुताबिक सहमति बनाते हुए गुरुवार को सूची जारी करना तय किया गया। अब सभी 62 संगठनात्मक जिलों की सूची एक साथ जारी होगी।

Next Post

तीसरी बच्ची की मौत की दुःखद खबर

Thu Jan 9 , 2025
दमोह: दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोदा गांव में खेत में बनी टपरिया में आग लगने से तीन बच्चियों झुलस जाने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां तत्काल तो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया था, वहीं तीसरी बच्ची कीर्ति की हालत गंभीर होने पर […]

You May Like