शहीद दिवस पर आज शाम निकलेगी मशाल यात्रा

इंदौर: सोमवार शाम शहीद दिवस पर शहर में संस्था संघमित्र द्वारा मशाल यात्रा निकाली जाएगी. मशाल यात्रा फूटी कोठी चौराहे से महूनाका महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल तक निकलेगी. यात्रा का समापन भारत माता की आरती करके किया जाएगा.23 मार्च को देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को फांसी दी गई थी. उक्त तीनों महान शहीदों की स्मृति में शहर में प्रतिवर्ष मशाल यात्रा निकाली जाती है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और संस्था संघमित्र द्वारा पिछले कई वर्षों से शहीद दिवस पर विशेष रूप से मशाल यात्रा निकाली जाती है. यात्रा का उद्देश्य आज की नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों की शहादत की कहानी से परिचय कराना है. संस्था संघमित्र के प्रबल भार्गव, मुकेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मशाल यात्रा फूटी कोठी चौराहा से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौराहा तक जाएगी. यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी के लिए सामाजिक संस्थाओं और प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जिनके हाथों में मशाल ओर भगवा ध्वज होगा. साथ ही यात्रा में देशभक्ति के नारे और गीत गूंजेंगे. अंत में भारत माता की आरती के साथ समापन होगा.

Next Post

समाज की समस्याओं का समाधान संगठन में निहित

Mon Mar 23 , 2026
इन्दौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की उपस्थिति में इन्दौर विभाग के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का शाखा संगम नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के 753 स्वयंसेवक 87 शाखाओं से शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के तहत युवाओं […]

You May Like