
रीवा।कलेक्ट्रेट में सांसद जनार्दन मिश्रा के अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र सिरमौर, सेमरिया और गुढ़ में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई. जहा खराब हैडपम्प को सुधारने और नलजल योजनाओ को चालू करने पर चर्चा की गई. वही सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने हैडपम्पो के सुधार न किये जाने का मुद्दा उठाते हुए पीएचई विभाग में हुए वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया.
सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि जल स्तर घटने तथा अन्य कारणों से कई बसाहटों में अभी से पेयजल आपूर्ति में कठिनाई हो रही है. गर्मी बढऩे के साथ पेयजल समस्या बढ़ेगी कार्यपालन यंत्री पीएचई और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समन्वय बनाकर हर गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराएं. खराब हैण्डपंपों के सुधार तथा बंद नलजल योजनाओं में सुधार के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में टीम तैनात करें. किसी भी क्षेत्र से सूचना मिलने पर यह टीम तत्काल कार्यवाही करके पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करे. नलजल योजनाओं की मोटर यदि जल गई है तो उसे 24 घंटे में बदलकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें. खराब हैण्डपंपों के सुधार का अभियान चलाएं. सांसद ने कहा कि एकल नलजल योजना की सतत निगरानी करें.
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि जवा विकासखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें. ग्राम पंचायत चौर, कुशमेदा तथा भौंती में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में टैंकर भरकर रखने के निर्देश दिए गए हैं. नलजल योजनाओं के संचालन तथा खराब हैण्डपंपों के सुधार के लिए जनपद पंचायत पीएचई विभाग के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रहा है.
