एक करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

रीवा।अमहिया पुलिस ने एक करोड़ से अधिक के ठगी मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने तीन शिकायते थाने पहुंची थी, जिसमें प्रकरण दर्ज किया गया था. प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में विवेचना के दौरान गिरफ्तार की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि बताया कि 22 जून को फरियादी ज्ञानेश्वर प्रसाद अहिरवार पिता जगदीश प्रसाद अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चांदी थाना जवा हाल 72 कालोनी पीटीएस रीवा के द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपी विजय गुप्ता द्वारा बैंक में एफडी कराकर ज्यादा ब्याज का लालच देकर 13 लाख रूपये हड़प लिये है. जिसके बाद थाने में प्रकरण दर्ज किया गया. इसी तरह दूसरा मामला शिकायतकर्ता अमीन सिंह पिता मेवालाल सिंह निवासी विदिशा म.प्र. के द्वारा शिकायत की गई कि आरोपी विजय ने सीएमएस व्यापार में पार्टनर बनाने एवं फायदे का 50′ देने की बात कहकर एक करोड़ रुपये सिक्योरिटी राशि की फर्जी जमा रसीद एवं फर्जी सर्टिफिकेट देकर फरियादी एवं उसके पुत्र भानू प्रताप सिंह से एक करोड़ रुपये लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके पैसे हड़प लिये गये हैं. इसी तरह तीसरा मामला हेमेंद्र सिंह पिता दिलराज सिंह निवासी अरुण नगर थाना समान के द्वारा थाना अमहिया में शिकायत की गई कि विजय गुप्ता पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता के द्वारा 9,50,000/- रुपये उधार लेकर उसे पूर्व से कैंशिल (डिस्ट्राय) कराये गये चेक देकर उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके पैसे हड़प लिये गये हैं शिकायत जांच उपरांत आरोपी विजय गुप्ता के विरुद्ध थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया. उक्त तीनो मामलों में 15000 रुपये के ईनामी फरार आरोपी विजय गुप्ता पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घुंघटा जिला सीधी हाल बदरांव रीवा को जबलपुर से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहा से आरोपी को केंद्रीय जेल रीवा में निरुद्ध किया गया है.

Next Post

कमला स्मृति महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला

Fri Sep 12 , 2025
सीधी। कमला स्मृति महाविद्यालय पडरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह चौहान और मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप कुमार सोनी (प्राध्यापक, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सीधी) ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। डॉ. सोनी ने विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को […]

You May Like