
ग्वालियर। डांग वाले बाबा रोड, बौद्ध नगर, गुड़ा, कंपू पर पिछले 15-20 साल से रोड नहीं बनी है। हर साल बरसात में लोगों को बहुत दिक्कत आती है। पानी ऐसे ही बहता है। मकानों में पानी जाता है। न ही पार्षद सुन रहे हैं और न ही अन्य लोग। लोगों ने कहा है कि हर साल ऐसे ही निकल जाता है। इससे तो गांव अच्छे हैं, वहां कम से कम रोड तो है, यहां तो रोड जैसा कुछ भी नहीं है। लोगों में आक्रोष व्याप्त है।
