माउंट मॉन्गानुई (न्यूजीलैंड), 20 दिसंबर (वार्ता) केवम हॉज (नाबाद 109) , ऐलेक ऐथनेज (45) और जस्टिन ग्रीव्स (43) की जूझारू परियों के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को स्टंप्स के समय छह विकेट पर 381 रन बना लिये है। हालांकि वह न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से अभी भी 194 रन पीछे है।
आज यहां वेस्टइंडीज ने कल के 110 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड को पहली सफलता जेकब डफी ने जॉन कैंपबेल (45) को टॉम लेथम के हाथों कैच आउट कराकर दिलाई। इसके बाद 35वें ओवर में उन्होंने ब्रैंडन किंग (63) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद केवम हॉज और टेविन इमलाक के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। 56वें ओवर में माइकल रे ने टेविन इमलाक (27) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। ऐलेक ऐथनेज 57 गेंदों में (45), जस्टिन ग्रीव्स 69 गेंदों में (43) और कप्तान रॉस्टन चेज (दो) रन बनाकर आउट हुये।
दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 381 रन बना लिये थे और केवम हॉज (नाबाद 109) और एंडरसन फिलीप (नाबाद 12) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड के लिए जेकब डफी और एजाज पटेल ने दो-दो विकेट लिये। माइकल रे और डैरिल मिचेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
केवम हॉज का शतक, वेस्टइंडीज 381/6
