कंटेनर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, चार घायल

जबलपुर :गोसलपुर थाना अंतर्गत रूमी पेट्रोल पम्प के पास कंटेनर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए । सडक़ हादसा उस वक्त हुआ जब रविवार को परिवार मैहर दर्शन करने जा रहा था।पुलिस के मुताबिक अनुपम चौबे 34 वर्ष निवासी बजरंगनगर करमेता थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 0432 में अपनी मॉ ममता चौबे, भाई कपिल चौबे, भाभी मनीषा चौबे, पत्नी प्राची चौबे, भतीजी पूर्वी चौबे, भतीजा सात्विक चौबे, बेटा हसवित चौबे को लेकर जबलपुर से मैहर दर्शन करने जा रहा था.

रूमी पेट्रोल पम्प के पास पहॅुचा उसकी कार के आगे एक कार चल रही थी जिसने स्पीड ब्रेकर होने के कारण ब्रेक लगाया तो उसने भी अपनी कार में ब्रेक लगाया उसी समय पीछे से आ रहा कन्टेनर क्रमांक एम.एच. 46 बी बी 2403 का चालक कन्टेनर को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उसकी कार दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गयी तथा कार में बैठी मॉ ममता चौबे, भतीजी पूर्वी चौबे, पत्नी प्राची चौबे, बेटे हसवित को को सिर चेहरे एवं शरीर में चोटें आयीं

Next Post

नीलकंठ मंदिर से लाखों की चोरी

Mon Jun 22 , 2026
सतना: उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुर पाठा में बने प्रसिद्ध नीलकंठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। 20- 21 जून की दरमियानी रात चोरों ने एक के बाद एक तीन ताले चटकाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, मुकुट समेत लाखों के बर्तन और आभूषण चोरी […]

You May Like