हैदराबाद पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना में टोलीचौकी की पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इन लोगों के पास चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

टोलीचौकी थाना के प्रभारी एल रमेश नाइक ने रविवार को यहां कहा कि इस गिरोह ने हाल ही में अमेज़न के एक कर्मचारी जुनैद मखदूमी को निशाना बनाया था, अकबरपुरा, एमडी लाइन्स में एक घर में जबरन घुसकर पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। दबाव में आकर पीड़ित ने ‘क्रेड’ ऐप के ज़रिए आरोपियों में से एक को 46,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये। विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने शनिवार रात शहर में अल-कबीर रेस्टोरेंट, टोलीचौकी एक्स रोड्स के पास आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार सदस्यों मोहम्मद मुज़म्मिल (23), मोहम्मद इमरान अहमद (22), मोहम्मद शहनवाज़ (22), क्विज़र हुसैन (22 – अकाउंट होल्डर), शेख आमिर अहमद (22) ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने जबरन वसूली के पैसे संगारेड्डी की यात्रा के दौरान खर्च कर दिये थे। इस मामले में मोहम्मद सादिक फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए नामपल्ली में 17 अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। इस अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक जी. राघवेंद्र ने किया।

Next Post

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 30 रनों से हराया

Mon Dec 29 , 2025
तिरुवनंतपुरम (वार्ता) स्मृति मंधाना (80) Arya शेफाली वर्मा (79) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बाद दीप्ति शर्मा और अरुधंति रेड्डी (दो-दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों […]

You May Like

Play sound