आपदा प्रबंधन से निपटने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन

सिंगरौली । एनटीपीसी परिसर में संभावित ऐश डेम हादसे जैसी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

आपदा प्रबंधन, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कर यह प्रदर्शित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार तत्काल घायल लोगों को सहायता पहुंचाई जा सकती है। मॉक ड्रिल के दौरान दुर्घटना जैसी स्थिति निर्मित कर राहत एवं बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों के लिए रवाना किया गया। साथ ही प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने और आपदा नियंत्रण की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं संबंधित एजेंसियों को आपदा के समय त्वरित निर्णय, समन्वय और राहत कार्यों के प्रति प्रशिक्षित किया।

Next Post

नीमच में 12वीं कक्षा की छात्रा ने खाया जहर, मौत, पुलिस बोली-मामले की हो रही जांच

Sat Jun 13 , 2026
नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के उमेदपुरा गांव में शुक्रवार शाम एक 16 साल की छात्रा ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे नीमच के एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर […]

You May Like