मानवीय मूल्यों और शांति शिक्षा पर प्रो सरोज शर्मा की पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की नई पुस्तक वैल्यू एंड पीस एजुकेशन: फ़्यूचर रोडमैप का विमोचन आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज जिस संक्रमण दौर से गुजर रहा है, उसमें मानवीय मूल्यों और शांति शिक्षा पर केंद्रित इस तरह की पुस्तक की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में मानवीय एवं सामाजिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है

, जिससे विश्व स्तर पर शांति की अवधारणा चुनौती के दौर से गुजर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक लोगों में मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शांति का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रो. सरोज शर्मा शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य आधारित शिक्षा जैसे विषयों पर आधा दर्जन से अधिक चर्चित पुस्तकें लिख चुकी हैं। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति बनने से पहले वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की चेयरपर्सन रह चुकी हैं और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन भी रह चुकी हैं।

.....

Next Post

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और चौराहों तक पहुंचा सेफ क्लिक 2.0 अभियान

Tue Jun 30 , 2026
इंदौर. साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शहरभर में सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया. स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, लाइब्रेरी, गार्डन और प्रमुख चौराहों पर आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस ने नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को सोचें समझें क्लिक करें का संदेश देते हुए डिजिटल अरेस्ट, […]

You May Like