
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व धर्म, आस्था और जनकल्याण की भावना को सशक्त बनाता है।
इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब के स्थापना दिवस पर भी वहां के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी राज्य अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रदेशों की समृद्धि, एकता और उज्जवल भविष्य की कामना की।
