जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर दिनदहाड़े चलाईं गोलियां

ग्वालियर। जमीनी विवाद को लेकर एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर दिनदहाड़े गोलियां चलाईं। घटना मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में आज शनिवार को हुई। प्रॉपर्टी डीलर अजय सिंह राणा कार में मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। पड़ोस में रहने वाले केशव यादव, अंकित यादव, अजय यादव और आकाश यादव ने अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले फायरिंग की। फिर बंदूक के बट से अजय राणा के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिया। बंदूक का बट आंख पर लगने से उनकी आंख का पर्दा भी फट गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Next Post

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई प्रभारी प्राचार्य

Sat Mar 1 , 2025
इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय कानवन, जिला धार की प्रभारी प्राचार्य को 9,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी प्राचार्य द्वारा एक चौकीदार से वेतन निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी. चार महीने के वेतन […]

You May Like