रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई प्रभारी प्राचार्य

इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय कानवन, जिला धार की प्रभारी प्राचार्य को 9,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी प्राचार्य द्वारा एक चौकीदार से वेतन निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी.

चार महीने के वेतन के लिए मांगी गई थी रिश्वत

शिकायतकर्ता 21 वर्षीय विजय बारिया जो शासकीय महाविद्यालय कानवन में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सितंबर से दिसंबर 2024 तक के चार महीने के वेतन को जारी करने के लिए सहायक प्राध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू पाटीदार ने 13,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायत की जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) राजेश सहाय के निर्देशन में ट्रैप दल का गठन किया गया. योजना के तहत शनिवार को आरोपी को 9,000 रुपए रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय कक्ष में रंगे हाथों पकड़ लिया गया. लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

देश में राजनीतिक न्याय और स्थिरता लाने एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक - महापौर

Sat Mar 1 , 2025
इंदौर ।मध्य प्रदेश में एक देश, एक चुनाव पर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा शासित केंद्र सरकार और राज्य सरकारें जनजागरूकता अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत, अलग अलग राज्यो के साथ मध्य प्रदेश में एक समिति का गठन किया गया है, जो […]

You May Like