रुपया 90.80 प्रति डॉलर तक टूटा

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) रुपये में गिरावट का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में यह 28.50 पैसे लुढ़ककर 90.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बीच कारोबार में यह 90.80 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था। अब तक के इतिहास में रुपया कभी इतना कमजोर नहीं रहा था।

पिछले कुछ समय से रुपया लगातार निचले स्तर के नये रिकॉर्ड बना रहा है।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 17.50 पैसे कमजोर हुई थी और 90.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 3.50 पैसे टूटकर 90.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.51 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 90.80 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

कारोबारियों ने बताया कि निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर लिवाली से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही 0.2 प्रतिशत नरमी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से रुपये की गिरावट कम रही।

 

 

 

Next Post

भीम यूपीआई ऐप पर नये यूजरों को जोड़ने के लिए 'गर्व से स्वदेशी'अभियान

Mon Dec 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) स्वदेशी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म भीम ने अपने 10वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर नये यूजरों को जोड़ने के लिए सोमवार को ‘गर्व से स्वदेशी’अभियान की शुरुआत की घोषणा की। इस ऐप को बनाने वाले एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने इस विशेष अभियान के […]

You May Like