भीम यूपीआई ऐप पर नये यूजरों को जोड़ने के लिए ‘गर्व से स्वदेशी’अभियान

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) स्वदेशी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म भीम ने अपने 10वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर नये यूजरों को जोड़ने के लिए सोमवार को ‘गर्व से स्वदेशी’अभियान की शुरुआत की घोषणा की।

इस ऐप को बनाने वाले एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने इस विशेष अभियान के तहत 20 रुपये या उससे अधिक के किसी भी लेनदेन पर फ्लैट 20 रुपये कैशबैक की पेशकश की है। हर यूजर को एक महीने में अधिकतम 300 रुपये का कैश बैक मिलेगा।

एनबीएसएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललिता नटराज ने कहा, “भीम एक डिजिटल, आत्मनिर्भर भारत के आत्मविश्वास और भारतीयों द्वारा हर दिन भुगतान करने के तरीके का प्रतिनिधित्व करता है। ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान इस विचार में निहित है कि एक स्वदेशी, संप्रभु भुगतान मंच भारतीय यूजर्स की वास्तविक जरूरतों के इर्द-गिर्द बनाया जाना चाहिये। हमारा ध्यान पहली बार यूजर्स को डिजिटल भुगतान मंच पर लाना है। इस अभियान के माध्यम से, हमारा लक्ष्य भीम को एक पसंदीदा भुगतान ऐप और भारतीय घरों में लेनदेन करने के तरीके का एक स्वाभाविक हिस्सा बनाना है।”

एक बार जब उपयोगकर्ता अपने दिन-प्रतिदिन के खर्चों जैसे किराने का सामान, बस या मेट्रो टिकट, प्रीपेड रिचार्ज, बिजली और गैस बिल भुगतान, और ईंधन शुल्क के लिए ऐप का उपयोग करना शुरू कर देते हैं, तो वे पात्र लेनदेन पर एक महीने में 300 रुपये तक का कैशबैक कमा सकते हैं।

इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया नया भीम ऐप 15 से अधिक भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है, एक विज्ञापन-मुक्त इंटरफेस प्रदान करता है, और कम-कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों के अनुकूल बनाया गया है।

इसमें स्प्लिट एक्सपेंस, फैमिली मोड, स्पेंड एनालिटिक्स, एक्शन नीडेड और यूपीआई सर्कल सहित नयी सुविधाएं हैं।

 

 

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण: पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित पांच जगह की नयी सूची का मसौदा मंगलवार को

Mon Dec 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप की संशोधित सूचियों का मसौदा मंगलवार को प्रकाशित किया जाएगा। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि […]

You May Like