ढाका 07 मई (वार्ता) बंगलादेश टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन ने आज कहा है कि दो साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद अच्छी तैयारी की हैं। तस्कीन ने अपना आखिरी रेड-बॉल मैच 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में शामिल किया गया है,। कल से शुरु होने वाला यह मुकाबला मई से शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
बंगलादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन ने तस्कीन का समर्थन करते हुए गुरुवार को पत्रकारो के साथ बातचीत में कहा, “उसने (तस्कीन) बहुत अच्छी तैयारी की है। मुझे लगता है कि मौसम खराब होने की वजह से तैयारी थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन फिर भी, उसने अपना वर्कलोड मैनेज किया और जितनी जरूरत थी (टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए) उतनी ही गेंदबाजी की।”
उन्होंने कहा, “उसने कुछ दिनों तक इनडोर बॉलिंग की, लेकिन जब भी उसे मौका मिला, उसने अपना काम खुद किया। वह बहुत अनुभवी क्रिकेटर है और उसे पता है कि अपनी तैयारी के लिए क्या करना है। वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में, मैं खुश हूं, और फिजियो और ट्रेनर भी खुश हैं, जो बहुत अच्छा फीडबैक दे रहे हैं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि तस्कीन इस टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी कर पाएगा।”

