ग्रामीणों ने शिक्षक और साथियों को बनाया बंधक, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप

शिवपुरी: शिवपुरी में रात करीब 1 बजे ग्रामीणों ने शिक्षक हेमराज आदिवासी को बंधक बना लिया और पुलिस को बुला लिया। पोहरी जनपद की उपसिल पंचायत में होने वाले उपचुनाव से पहले एक शासकीय शिक्षक और उसके दो साथियों द्वारा गांव में घुसने पर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने शिक्षक हेमराज आदिवासी को बंधक बना लिया और पुलिस को बुला लिया।

पोहरी छात्रावास में पदस्थ शिक्षक हेमराज आदिवासी अपने दो साथियों देवेन्द्र आदिवासी और ऊदल आदिवासी के साथ बाइक से रात एक बजे उपसिल गांव की आदिवासी बस्ती में पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों शराब के नशे में थे और उनके पास हथियार भी थे। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से गांव में घुसने का संदेह जताया गया है।

ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को घेरकर रोका और हेमराज आदिवासी को बंधक बना लिया। इसके बाद रात तीन बजे ही पोहरी पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उपसिल पंचायत में 22 जुलाई को मतदान होना है, ऐसे में यह मामला चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीर माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Next Post

दुकान से 95 हजार चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, दुकानदार ने रस्सी से हाथ बांधकर पुलिस को सौंपा

Sun Jul 20 , 2025
शिवपुरी: राजेश्वरी रोड स्थित डिस्पोजल की दुकान में एक युवक 95 हजार रुपए चोरी करते पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सईसपुरा निवासी जुवेर खान के रूप में हुई। दुकानदार रवि जैन ने युवक को रस्सी से बांधकर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है।दुकानदार रवि जैन ने बताया कि वह दुकान […]

You May Like