उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले पर धरना दे रहे अतिथि विद्वानों ने पूर्व CM शिवराज को घेरा, सौंपा ज्ञापन

भोपाल: राजधानी में अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले के बाहर धरने पर बैठे करीब 200 अतिथि विद्वानों ने बुधवार सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया।अतिथि विद्वानों ने शिवराज को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए नियमितीकरण और स्थायित्व की नीति बनने तक ‘फॉलन आउट’ प्रक्रिया रोकने की मांग की। उन्होंने शिवराज को 11 सितंबर 2023 के उनके आश्वासन की भी याद दिलाई।
अतिथि विद्वानों का कहना है कि 10 जुलाई 2026 के सम्मेलन में सरकार की ओर से स्थायित्व को लेकर नीति बनाने का आश्वासन दिया गया था। अब वे इस नीति की निश्चित समयसीमा तय करने की मांग कर रहे हैं।वहीं, यह पहली बार नहीं है जब शिवराज का काफिला रोका गया हो। इससे पहले शिक्षक भर्ती, कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी उनका काफिला रोका जा चुका है।

Next Post

अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने अंतरिक्ष में रक्षात्मक हथियार तैनात किए हैं, जिससे अंतरिक्ष के सैन्यीकरण पर वैश्विक चिंताएं बढ़ गई हैं

Wed Sep 16 , 2026
वॉशिंगटन, अमेरिकी एयर फोर्स सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने एक सम्मेलन के दौरान आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने दुश्मन के हमलों से सुरक्षा के लिए पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) में सक्रिय हथियार प्रणालियां तैनात कर दी हैं। हालांकि, उन्होंने इन हथियारों की प्रकृति, उनकी कार्यप्रणाली या […]

You May Like