दुकान से 95 हजार चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, दुकानदार ने रस्सी से हाथ बांधकर पुलिस को सौंपा

शिवपुरी: राजेश्वरी रोड स्थित डिस्पोजल की दुकान में एक युवक 95 हजार रुपए चोरी करते पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सईसपुरा निवासी जुवेर खान के रूप में हुई। दुकानदार रवि जैन ने युवक को रस्सी से बांधकर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है।दुकानदार रवि जैन ने बताया कि वह दुकान में सामान जमा कर रहे थे, तभी उन्होंने एक अनजान युवक को दुकान के अंदर देखा।

पूछने पर वह बहाना बनाकर निकलने लगा लेकिन उसी दौरान उसके लोअर से 500-500 रुपए की गड्डी गिर गई। रवि जैन ने तुरंत गल्ला चेक किया, तो उसमें रखे 95 हजार रुपए गायब मिले, जो कुछ देर पहले ही एक ग्राहक से लिए थे। दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया और तलाशी में उसकी जेब से 45 हजार रुपये मिले। पूछताछ में उसने बाकी रकम छिपाने और चोरी की बात कबूल की। चोर को रस्सी से बांधकर पुलिस को सौंप दिया गया।

Next Post

बदमाशों पर रात भर चला पुलिस का शिकंजा, 1338 से ज्यादा संदिग्धों की चेकिंग

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर: शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. कमिश्नर के निर्देश पर चारों जोनों में एक साथ की गई कॉम्बिंग गश्त और चौक निरीक्षण के दौरान पुलिस ने 1338 संदिग्ध बदमाशों को चेक किया, जिनमें से 568 के खिलाफ वैधानिक […]

You May Like