दतिया: दतिया में भाजपा नेत्री के पति के होटल पर पुलिस की रेड पड़ी है। गांगोटिया ढाबा से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। भाजपा नेत्री के पति अरुण गांगोटिया अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। बस स्टैंड स्थित होटल सेअवैध शराब की बिक्री हो रही थी।
अरुण गांगोटिया से 5 पेटी अंग्रेजी और एक पेटी देशी शराब जप्त की गई है। उपचुनाव को लेकर दतिया पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेत्री के पति पर धारा 34/2 की कार्यवाही की गई है। एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्यवाही की।
