बदमाशों पर रात भर चला पुलिस का शिकंजा, 1338 से ज्यादा संदिग्धों की चेकिंग

इंदौर: शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. कमिश्नर के निर्देश पर चारों जोनों में एक साथ की गई कॉम्बिंग गश्त और चौक निरीक्षण के दौरान पुलिस ने 1338 संदिग्ध बदमाशों को चेक किया, जिनमें से 568 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई. इनमें वारंट तामील से लेकर समन, मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएसएस की धाराओं में प्रकरण शामिल हैं.

पुलिस की इस कार्रवाई में वांछित आरोपियों पर ताबड़तोड़ वारंट तामील कराए गए. इनमें 85 स्थायी, 91 गिरफ्तारी और 104 जमानती वारंटों के साथ 124 समन भी शामिल हैं. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 8 व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज किए है. शहर की सड़कों पर नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई. 194 वाहन चालकों को पकड़ा गया और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए
आदतन बदमाशों पर की गई सख्त कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान 86 आदतन बदमाशों पर बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. इनमें 21 बदमाशों पर 170 बीएनएसएस, 6 पर 129 बीएनएसएस, 57 पर 126बी/135(3) बीएनएसएस और 2 पर 141(1)ख के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने जिन 770 से अधिक बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखी, उनमें 284 गुंडे, 76 नकबजन, 33 लुटेरे, 124 चाकूबाज, 10 ड्रग पैडलर, 66 हिस्ट्रीशीटर, 136 निगरानीशुदा और 41 जिलाबदर/रासुका के तहत चिन्हित अपराधी शामिल हैं. इस दौरान महिला अपराधों में संलिप्त व वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को भी चिन्हित कर समझाइश दी गई. कई फरार आरोपी भी इस कार्रवाई में पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
डोजियर भरवाए, सख्त हिदायतें दी गईं
एडीशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि चेकिंग के दौरान पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने डोजियर भरवाए और उन्हें दोबारा अपराध न करने की सख्त हिदायत दी. हर अपराधी को स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे

Next Post

दस्तक अभियान 22 से दो लाख से अधिक बच्चों की होगी स्वास्थ्य जाँच

Sun Jul 20 , 2025
रीवा: जिले भर में 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत पाँच साल तक के सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की जाएगी. अभियान के दौरान जिले के रीवा और मऊगंज जिले के दो लाख 82 हजार से अधिक […]

You May Like