प्रभास से मिलना मेरे लिए सबसे खास पल :मलविका मोहनन

मुंबई, 19 जून (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री मलविका मोहनन का कहना है कि प्रभास से मिलना उनके लिए सबसे खास पल रहा है।
फिल्म ‘द राजा साब’ के भव्य टीज़र ने जैसे ही दस्तक दी, फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गयी। इस फिल्म में मलविका मोहनन का किरदार अभी रहस्य बना हुआ है। मलविका ने फैन्स को पर्दे के पीछे की एक खास झलक दी सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर — जब वो पहली बार प्रभास से मिली थीं।उन्होंने लिखा,#द_राजा_साब_टीज़र की एक्साइटमेंट इतनी है कि पहले इसी सवाल का जवाब देती हूँ।मेरे लिए सबसे खास पल वो था जब मैं पहली बार प्रभास सर से मिली थी।मैं दूसरे फ़िल्म की शूटिंग करके सीधे हैदराबाद पहुंची थी, बिना नींद के – पूरी तरह थकी और ड्रेन्ड थी।लेकिन जैसे ही प्रभास सर को देखा – नींद उड़ गई, जैसे 5 कप चाय एक साथ पी ली हो! वो बेहद करिश्माई, वॉर्म, वेलकमिंग और हाँ… ग़ज़ब के कन्वर्सेशनलिस्ट भी हैं!
‘पीपल मीडिया फ़ैक्टरी’ प्रस्तुत और विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित फ़िल्म ‘द राजा साब’ पांच दिसंबर 2025 को पांच भाषाओं तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होने जा रही है। थमन एस का संगीत और निर्देशक मारुति का विज़न इसे एक ‘बेमिसाल अनुभव’ बनाने की तैयारी में है।

Next Post

प्रयास करें कि 2047 में एक भी बच्चा सिकल सेल से प्रभावित पैदा न हो : पटेल

Thu Jun 19 , 2025
बड़वानी, 19 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने आज कहा कि शिक्षा और जागरूकता के साथ ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए ताकि 2047 में एक भी बच्चा सिकल सेल से प्रभावित पैदा न हो। राज्यपाल ने आज बड़वानी से 8 किलोमीटर दूर तलून में ‘विश्व सिकल सेल […]

You May Like