दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनायी संजीव कुमार ने

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड में संजीव कुमार को ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलो मे खास पहचान बनायी।

मुंबई में 09 जुलाई 1938 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में जन्में संजीव कुमार बचपन से ही फिल्मों में नायक बनने का सपना देखा करते थे। इस सपने को पूरा करने के लिये उन्होंने फिल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। वर्ष 1962 में राजश्री प्रोडक्शन की निर्मित फिल्म “आरती” के लिये उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया, जिसमें वह पास नहीं हो सके। संजीव कुमार को सर्वप्रथम मुख्य अभिनेता के रूप में उन्हें 1965 में प्रदर्शित फिल्म “निशान” में काम करने का मौका मिला।

वर्ष 1960 से 1968 तक संजीव कुमार फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे। फिल्म “हम हिंदुस्तानी” के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गये। इस बीच उन्होंने स्मगलर पति-पत्नी, हुस्न और इश्क, बादल, नौनिहाल और गुनहगार जैसी कई बी ग्रेड फिल्मों मे अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुयी।

 

 

Next Post

भैरव पूर्णिमा कल : भैरव मंदिरों में होगी विशेष आराधना, डूंगरी पर लगेगा भक्तों का मेला

Wed Jul 9 , 2025
शाजापुर। नगर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. विद्यालयों सहित शिक्षण संस्थानों में गुरु की महिमा का बखान होगा, तो गुरुजनों का सम्मान भी किया जाएगा. इसके अलावा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगरवासी 999 फीट ऊंची पहाड़ी पर 511 सीढिय़ां चढक़र नगर […]

You May Like